doga raj comics paper leek
Uncategorized

🚨 पेपर लीक की शुरुआत हुई थी राज कॉमिक्स में! 😱📢

Spread the love
       
 
      

 

दोस्तों, कुछ महीने पहले कॉकरोच पार्टी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन किया था। उस वक्त मामला काफी संवेदनशील हो गया था, इसलिए इस मुद्दे पर पोस्ट डालने से मैंने परहेज किया। लेकिन अब सामने आया है एक ऐसा कॉमिक्स कनेक्शन, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, “अरे भाई, ये तो बहुत पहले ही हो चुका था!” 😂

जी हाँ, जनाब! राज कॉमिक्स की दुनिया में डोगा ने खुद पेपर लीक कर दिया था! 😜🔥

doga raj comics paper leek
doga raj comics paper leek

देख लीजिए ये कॉमिक्स और बताइए, कितने लोगों को इसकी याद थी?

वैसे, बहुत सारे कॉमिक्स प्रेमियों को यह कॉमिक याद होगी, लेकिन कुछ जुनूनी कॉमिक्स मैनियाक्स और डंके की चोट पर खुद को कॉमिक्स का सबसे बड़ा जानकार बताने वाले भी इस बार चूक गए! 😂 किसी को इस कॉमिक्स का नाम तक याद नहीं आया।

doga raj comics paper leek
doga raj comics paper leek

चलिए, अब आपकी परीक्षा लेते हैं! 🧐👇
कमेंट बॉक्स में इस कॉमिक्स का नाम बताइए। देखते हैं, कितने लोगों की कॉमिक्स वाली याददाश्त आज भी टॉप गियर में है!

और सुनिए, अनुपम सिन्हा जी की एक कॉमिक्स में भी पेपर लीक का मामला दिखाया गया था। अब अगर आप उस कॉमिक्स का नाम बता दें, तो मान जाऊँगा कि आपकी कॉमिक्स नॉलेज वाकई कमाल की है! 🔥

doga raj comics paper leek
doga raj comics paper leek

इतना ही नहीं, अगर डायमंड कॉमिक्स, मनोज कॉमिक्स या किसी दूसरे कॉमिक्स पब्लिशर की किसी कहानी में भी पेपर लीक का ऐसा मामला दिखाया गया था, तो उसका नाम भी कमेंट में बताइए। पुराने कॉमिक्स के पन्नों में न जाने कितने दिलचस्प राज छिपे पड़े हैं!

लेकिन रुकिए, अभी एक और धमाका बाकी है! 💥

इसी कॉमिक्स में इंस्पेक्टर चीता ने अपनी डिटेक्टिव एजेंसी भी खोली थी! अब इसे संयोग कहिए या कहानीकार की क्रिएटिविटी, एक ही कॉमिक्स में इतने सारे दिलचस्प ट्विस्ट मिलना अपने आप में मजेदार है।

doga raj comics paper leek
doga raj comics paper leek

और हाँ, इस कॉमिक्स में एक फाइट पोज भी था, जो मुझे सीधे Mandrake कॉमिक्स की याद दिलाता है। मेरा दावा है कि यह पोज वहाँ से कॉपी किया गया था। इस पर भी आगे विस्तार से बात करेंगे और दूसरे उदाहरण भी धीरे-धीरे सामने लाएँगे।

फिलहाल, कॉमिक्स के पुराने पन्ने पलटिए, अपनी याददाश्त पर जोर डालिए और कमेंट में जवाब दीजिए

doga raj comics paper leek
doga raj comics paper leek

देखते हैं, असली कॉमिक्स मैनियाक कौन है और कौन सिर्फ नाम का एक्सपर्ट! 😎📚🔥

#RajComics #Doga #IndianComics #ComicsNostalgia #DiamondComics #ManojComics #Mandrake #ComicsFans


Spread the love
       
 
      

2 Comments on “🚨 पेपर लीक की शुरुआत हुई थी राज कॉमिक्स में! 😱📢”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *